Tranding
Wed, 15 Apr 2026 11:12 AM

ठनका गिरने से एक महिला की मौत,बहन बेटी हई गंभीर l

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया , बिहार।

अधिक बारिश होने के कारण ठनका गिरने से एक महिला की मौत हुई, जबकि उसकी बहन बेटी बुरी तरह घायल हो गई l घटना के बारे में, संवाददाता को पता चला है की कंगाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कटियामटिया पंचायत के सेनवरिया गांव की बताई गई है,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जीएमसएच में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को हवाले कर दिया l इस मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है,वहीं घायल बच्ची का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा हैl थाना अध्यक्ष, कपिल अजहर ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के राजपुर मठिया गांव निवासी, संतोष शाह की पत्नी ममता देवी,उम्र 22 वर्ष के रूप में की गई है l थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि मामले में परिजनों के आवेदन पर यू डी केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी,वहीं जीएमसीएच में उसका चचेरा भाई, गुल्ली शाह ने संवाददाता को बताया कि ममता की शादी पिछले साल हुई थी, उसके पति पंजाब जाने के बाद कुछ दिन पहले वह मायके गई थी, वह बच्ची के साथ मायके में थी,ममता बच्ची के साथ घर के बाहर बैठी थी,इसी दौरान ठंका गिर गया, उसमें ममता की मौके पर ही मौत हो गई l बच्ची को गंभीर घायल स्थिति होने पर इलाज के लिए आनंन फ़ानन में परिजनों ने सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटा लेकर गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया l

Karunakar Ram Tripathi
140

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap