Tranding
Tue, 14 Apr 2026 08:53 PM

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने किया 1880 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया।उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने आज जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के लखैपुर गांव के निकट से चारपहिया वाहन पर लगे 1880 लीटर देसी शराब बरामद किया हैं। इस सिलसिले में सुरेंद्र यादव नामक एक कारोबारी को भी पकड़ा हैं, जो इसी जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के भलुआही गांव का रहने वाला हैं। जबकि एक अन्य कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग के मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिया भारती ने बताया कि शराब कारोबारी बीआर 01पीडी/1061 नंबर की चारपहिया वाहन पर प्लास्टिक के बोरे में लादकर इलाके में आपूर्ति करने को ले जा रहे थे।इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर लखैपुर गांव के निकट घेराबंदी कर उक्त वाहन को कारोबारी के साथ गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि वाहन पर सवार एक अन्य कारोबारी सोनू कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार कारोबारी इसी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के रेगैनी गांव का रहने वाले के रूप में पहचान की गई हैं।

Karunakar Ram Tripathi
85

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap