Tranding
Sat, 28 Feb 2026 04:10 PM

विदेश से लौटने पर लड़के ने किया शादी से इनकार।

बेतिया, बिहार।

लड़का और उसके परिवार वालों ने शादी के पूर्व दहेज में एक लाख रुपया,पूरे परिवार का कपड़ा लेने के बाद भी लड़का विदेश से आने पर शादी से इनकार कर गया, शादी 10 जून को होना तय थी।घटना के संबंध में, संवाददाता को पता चला है कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है ।मामले में लड़की की मां ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाइ है,वहीं पुलिस पीड़ित के आवेदन पर जांच पड़ताल में जुट गई है।थानाअध्यक्ष, अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया किआवेदन में महिला ने बताया है कि उसकी बेटी के शादी शिकारपुर थाना क्षेत्र के चक्की गांव निवासी, असलम मियां के बेटे तबरेज मियां से ततय हुई थी,शादी इसी 10 जून को होने वाली थी,शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ले गई थी,घर पर सारे मेहमान आ गए थे, लड़के वाले से पूछे जाने पर कुछ भी बताने से इनकार कर गए,इस मामले में पंचायती भी की गई,लेकिन लड़के वालों ने पंचों की बात मानने से इनकार कर दिया। आवेदन में लड़की के मां ने यह भी बताया है कि जिस वक्त शादी तय हुई,उस समय लड़का विदेश में था। लड़के के पिता ने उस समय कहा था कि विदेश से वापसआते ही शादी हो जाएगी। लड़का का विदेश से लौटने के बाद शादी ही शादी का दिन तय हुआ था। लड़की की मां ने आरोप लगाया कि दहेज में लड़के वालों ने एक बाइक मांगी थी, इसके एवज में लड़की वाले ने उन्हें ₹1लाख और लड़के वालों के पूरे घर के सभी सदस्यों को कपड़ा दिया था,बावजूद इस के लड़के वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया,पंचायती में दहेज में दिए गए रुपया और कपड़ा वापस लौटाने से भी मना कर दिया,लड़की की मां ने बताया कि इस शादी में लाखों रुपए का नुकसानअभी तक हो चुका है।

Karunakar Ram Tripathi
76

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap