Tranding
Sat, 30 May 2026 07:13 PM
अपराध / May 24, 2024

बाइक पर सवार तीन युवक में एक की मौत,दो गंभीर हालत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

 एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर जरूरी काम से पखनाहा की तरफ जा रहे थे, बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गए,जिससे एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई, दो गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाये गए घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि बैरिया थाना क्षेत्र के बेतिया पखनाहा मुख्य मार्ग स्थित हरही पुल के पास की है, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज मामले के जांच पड़ताल में जुड़ गई है,वही घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया हैlथानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि मृतक बंगाली कॉलोनी निवासी धीरेंद्र बर्मन के 23 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र बर्मन के रूप में की गई है,वहीं घायल युवकों की पहचान 24 वर्षीय गोपी बर्मन और 19 वर्षीय सजल बर्मन के रूप में की गई हैl सुरेंद्र बर्मन अपने पिता का इकलौता संतान था,जो बाहर मजदूरी कर अपनी परिवार का पालन पोषण करता था,5 दिन पहले वह बाहर से अपने घर आया थाl

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap