Tranding
Fri, 05 Jun 2026 11:10 PM

डीएम एवं एसपी ने राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर राजस्व की शिकायतों को निस्तारित करने के दिए निर्देश..

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने आज थाना हल्दी में जनशिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लेखपालों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न होने पाए। थाना समाधान दिवस में कुल 08 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap