Tranding
Wed, 03 Jun 2026 02:16 PM

दो पत्रकारों की हत्या के संदर्भ में निंदा करते हुए पत्रकारों ने साैपा ज्ञापन।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बेल्थरा रोड (बलिया) भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति के बैनर तले बेल्थरा रोड के पत्रकारों ने पत्रकार अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में 13 मई 2024 को जौनपुर शाहपुर थाना अंतर्गत इंमरान गंज के सुदर्शन न्यूज़ के संवाददाता आशुतोष श्रीवास्तव को गोली मारकर दिनदहाड़ें हत्या किया गया और 13 मई 2024 को ही इसी प्रकार प्रतापगढ़ कानपुर थाना क्षेत्र के पत्रकार व प्रधान पति बसंत सिंह को भी बदमाशों द्वारा गोली मारने के मामले को लेकर हमलावरों के तत्काल गिरफ्तारी व उनके परिवार के लोगों को 50 लाख रुपए देने सहित पारिवारिक जनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी निशांत उपाध्याय की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार अनिल यादव को साैपा।इस मौके पर प्रमुख रूप से रविंद्र नाथ, बंगेश पांडेय ,घनश्याम शर्मा ,शब्बीर अहमद , अशोक जायसवाल, शीला देवी , ओमप्रकाश सिंह, ईश्वर चंद्र भारती , के साथ ही साथ दर्जनों की संख्या में पत्रकार रहे मौजूद।

Karunakar Ram Tripathi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap