Tranding
Sat, 30 May 2026 08:19 PM

लोकतंत्र की हत्या है पर्चा खारिज करनाः कुँवर अखिलेश

नौतनवा,महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

पूर्वाचल किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह का नामांकन जांच के दौरान खारिज हो गया। मामले की जानकारी होने पर पूर्व सांसद ने दबाव में पर्चा खारिज होने का आरोप लगाया। कहा यह सीधे-सीधे लोकतंत्र के विरुद्ध है। इसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

पूर्व सांसद ने कहा कि बीते 14 मई को किए गए नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़ को देखकर भारतीय जनता पार्टी के होश उड़ गए। उन्होंने कहा कि नामांकन खारिज कराकर संसद जाने से तो रोक लिया गया है, लेकिन सड़कों पर संघर्ष करने से कोई रोक नहीं सकता है। वह अपने खून का एक-एक कतरा स्वामीनाथन कमीशन के रिपोर्ट सीपी प्लस टू फार्मूले को लागू कर कृषि उपज का मूल्य दिलाने के लिए न्यौछावर कर देंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान किसानों के बीच जाकर भाजपा की असलियत को उजागर करेंगे।

Karunakar Ram Tripathi
97

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap