Tranding
Wed, 15 Apr 2026 11:38 AM

नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट के द्वारा फलहार कार्यक्रम हुआ आयोजित।

सेराज अहमद कुरैशी 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

गोरखपुर चैत्र नवरात्रि पर्व के अष्टमी के मौके पर नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश एवं जनपद गोरखपुर के साथी पदाधिकारी गण द्धारा फलाहार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमे बड़ी संख्या मे व्रत रख रहे श्रद्धालु एवं आम जनमानस फलाहार मिष्ठान पानी ग्रहण कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अशफ़ाक हुसैन मेकरानी, प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद समीउद्दिन ने संयुक्त रूप से बताया की बहुत प्यारा हिंदुस्तान हमारा हैं जहां सर्व धर्म का सम्मान हैं आज हट्टी माई माता के मन्दिर के पास मानव सेवा कार्य अपने संगठन के प्रदेश एवं जनपद गोरखपुर के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सहित सभी प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी गण के सहयोग से यह पुनित कार्य शुरू किया गया है जो चैत्र नवरात्रि के अवसर पर फलाहार मिष्ठान वितरण किया गया है ये प्रयास रहेगा की निरंतर हर वर्ष ये पुनित कार्य संगठन द्धारा संचालित किया जायेगा। सभी व्रत रख रहे हैं श्रद्धालु एवं आम जनमानस को चैत्र नवरात्रि पर्व की मंगल कामनाओं के साथ बधाई।

इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष रेहान मारूफी, प्रदेश संयुक्त सचिव डा इरफान खान, प्रदेश सचिव इमरान खान उर्फ गोलू शाही, जिला उपाध्यक्ष स्वामी चरण शाही, लाल बाबू श्रीवास्तव, मुर्तजा हुसैन रहमानी, अभय पाल सिंह, सोनू गुप्ता, विनोद पाण्डेय, सुनील चौहान, मोहम्मद रजा अली आदि उपस्थित रहें ।

Karunakar Ram Tripathi
200

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap