Tranding
Fri, 05 Jun 2026 11:16 PM

वैशाली पुलिस ने चार अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर(वैशाली)जिले में अपराधिक घटनाएं चरम पर है।आए दिन अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।वहीं पुलिस लगातार अपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है।जहां वैशाली पुलिस ने छापेमारी कर 4 अपराधियों को धर दबोचा साथ ही पुलिस ने इन अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किया है।दरअसल पूरा मामला वैशाली का है।जहां महुआ थाने की पुलिस अधिकारी ने गुप्त सूचना पर महुआ-मुजफ्फरपुर रोड स्थित शेरपुर प्यारे गाछी में छापेमारी कर अपराध की योजना बना रहे 04 अपराधकर्मियों को पकड़ लिया है।जो महुआ थाना क्षेत्र में ही दो लूटकांड की घटना को अंजाम दिया था।तलाशी के क्रम में पकड़ाये गए अपराधी 01 लोडेड देशी कट्टा एवं 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया तथा 01 मोटरसाईकिल भी बरामद किया गया।जिसके बारे में पूछने पर इन लोगों के द्वारा बताया गया कि यह मोटरसाइकिल चोरी का है।और इसी बाइक का इस्तेमाल करके उक्त दोनों घटनाओं को अंजाम दिया था।गिरफ्तार अपराधकर्मियों ने पूछताछ के क्रम में यह स्वीकार किया कि महुआ थानान्तर्गत नुर मोहम्मदचक स्थित HP पेट्रोल पंप एवं मां पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर लूट की घटना इन लोगों के द्वारा ही अंजाम दी गई थी।उक्त अपराधकर्मियों के पास से मां पेट्रोलियम पेट्रोल पंप से लूटी गई 01 मोबाइल फोन और नुर मोहम्मदचक स्थित HP पेट्रोल पंप से लूटी गई 02 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।साथ ही इनलोगों के पास से अवैध अग्नेयास्त्र एवं मोबाइल भी जब्त किया गया है।साथ ही इस गैंग में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।इन अपराधियों की गिरफ्तारी से पूर्व में घटित 02 लूट की घटनाओं का भी उद्भेदन हुआ है।

Karunakar Ram Tripathi
145

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap