Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:09 PM

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु,सुखदेव के शहादत दिवस पर किया गया लोकतंत्र बचाओ मार्च का आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।   

जिला के संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बेतिया में लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला गया,जो तीन लालटेन चौक स्थित शहीद एआज़म भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया,उसके बाद बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा भवन मीना बाजार बेतिया में भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव के शहादत का औचित्य और लोकतंत्र बचाओ विषय पर एक सेमिनार किया गया । जिसकी अध्यक्षता,लोक संघर्ष समिति के पंकज ने किया। सेमिनार को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष,प्रभु राज नारायण राव ने बताया कि 94 साल पहले शहीद ए आज़म भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव को फांसी दी गई थी,वह ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंकने के बाद देश में एक समाजवादी व्यवस्था के निर्माण के लिए, शोषण को पूरी तरह से समाप्त करने हेतु लड़ाई लड़ रहे थे, 1917 की सोवियत क्रांति के बाद ठीक उसी तरह की व्यवस्था ब्रिटिश हुकूमत की समाप्ति के बाद भारत में लाना चाहते थे।आज देश पर फिर एक खतरा मडरा रहा है,देश पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित भाजपा की सरकार के प्रधानमंत्री,नरेंद्र मोदी द्वारा ही देश के संविधान पर खतरा पैदा कर दिया गया है। देश में लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। देश के किसान परेशान हैं।सभी तरह के सुविधाओं से वंचित हैं, उनकी जमीन भी कॉरपोरेट घरानों को देने के लिए मोदी सरकार काम कर रही है,महंगाई की बढ़ रही मार,बेरोजगारों की लंबी कतार,देश में बढ़ते भ्रष्टाचार से संकट बढ़ गया है।नरेंद्र मोदी खुद भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जारी चुनावी बांड का भारी हिस्सा अपने खाते में ले लिया है, सुप्रीम कोर्ट में माकपा द्वारा दायर की गई अपील की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के शख्तती बरतने पर स्टेट बैंक को मजबूर होकर चुनावी बांड का काला चिट्ठा उजागर करना पड़ा है।काला बाजार से आए भारी पैसे भाजपा,नरेंद्र मोदी के खाते में आए हैं।ऐसी स्थिति में संयुक्त किसान मोर्चा ने यह निर्णय लिया है कि हमें 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को हराना है ।भाजपा को देश से भगाना है,तभी हम अपने संविधान,लोकतंत्र, किसानों के हित की रक्षा कर पाएंगे।सेमिनार को संबोधित करने वालों में बिहार राज्य किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य,चांदसी प्रसाद यादव,बिहार राज्य किसान सभा के जिला सचिव, हरेंद्र प्रसाद,किसान सभा बलिराम भवन केअध्यक्ष, अशोक मिश्र तथा सचिव राधामोहन यादव,भारत जोड़ो अभियान के आलमगीर हुसैन , एआई एमआई एस के मानती राम,बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन केअध्यक्ष, प्रकाश कुमार वर्मा तथा सचिव प्रभुनाथ गुप्ता,सीटू के जिला सचिव,शंकर कुमार राव राज्य कमेटी सदस्य,नीरज बरनवाल माकपा बेतिया लोकल कमेटी सचिव,सुशील श्रीवास्तव ,ईंख उत्पादक संघ के जिला सचिव,मोहम्मद वहीद,नौजवान सभा के जिला सचिव,संजीव कुमार राव आदि ने संबोधित किया।बोधित करने वालों में बिहार राज्य किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य,चांदसी प्रसाद यादव,बिहार राज्य किसान सभा के जिला सचिव, हरेंद्र प्रसाद,किसान सभा बलिराम भवन केअध्यक्ष, अशोक मिश्र तथा सचिव राधामोहन यादव,भारत जोड़ो अभियान केआलमगीर हुसैन , एआईआई एस के मानती राम,बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन केअध्यक्ष, प्रकाश कुमार वर्मा तथा सचिव प्रभुनाथ गुप्ता,सीटू के जिला सचिव,शंकर कुमार राव राज्य कमेटी सदस्य, नीरज बरनवाल माकपा बेतिया लोकल कमेटी सचिव,सुशील श्रीवास्तव ,ईंख उत्पादक संघ के जिला सचिव,मोहम्मद वहीद,नौजवान सभा के जिला सचिव,संजीव कुमार राव आदि ने संबोधित किया।

Karunakar Ram Tripathi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap