Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:51 PM

रमजान में एकत्रित कूड़े के ढेरों और आवारा जानवरों की समस्या के विरुद्ध सत्याग्रह।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

रमजान के वक्त जूही लाल कॉलोनी और निराला नगर में लगे कूड़े के ढेरों पर आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों,रोजेदारों और दुकानदारों ने आज सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासन को जगाओ सत्याग्रह करते हुए नगर निगम से रमजान के दौरान इस अमानवीय व नरकीय स्तिथि से छुटकारा दिलवाने की मांग करी।

क्षेत्रीय लोगों ने कूड़ा नहीं ये मौत है प्रशासन की सौगात है आदि पोस्टर लेकर सत्याग्रह किया।

सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की तीन महीने से निराला नगर कूड़ा घर बन कर तैयार है पर न ही कूड़ा घर शुरू हुआ और न ही कूड़ा यहां से नियमति तरीके से हटता है।रमजान के वक्त मिश्रित आबादी वाले जूही लाल कॉलोनी और निराला नगर क्षेत्र में कूड़े के ढेर पर एक तरफ तो ढेरों बीमारियां पनप रही हैं और वहीं आवारा जानवर जैसे की कुत्ते और सांड भी एकत्रित रहते है।क्षेत्रीय लोग,रोजेदार और दुकानदार बेहद परेशान हैं और बदबू,बिमारियों,आवारा जानवरों के हमले के बीच रहने को मजबूर हैं।सत्याग्रह के माध्यम से नगर निगम से मांग की गई की क्षेत्रीय जनता को कूड़े के ढेरों और आवारा जानवरों की समस्या से मुक्ति दिलवाएं और नवनिर्मित कूड़ा घर शुरू करवाएं।

अभिमन्यु गुप्ता, साकिफ कुरैशी,काले खान,सरफराज अहमद,दीपू श्रीवास्तव,रिंकू गुप्ता,रोहित सेठ,आमिर, टीटू, वाहिद, विजय, राजू, हारून, रजा, वसीम आदि थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap