Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:20 AM
अपराध / Mar 12, 2024

मंदिर में चोरी करनेआए चोरों ने एक बुजुर्ग की कर दी हत्या, पुजारी पर हत्या का आरोप।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नवलपुर मंदिर परिसर में चोरी करने की नीयत सेआए चोरों ने मंदिर परिसर में सोए हुए एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी।पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। मृतक के परिजनों ने संवाददाता को बताया कि उनका नाम जवाहर यादव है,वह 10 सालों से मंदिर परिसर में रहकर दही बेचते थे। मंदिर में रहने के कारण मंदिर की पुजारी से हमेशा विवाद होता था,दो महीना पहले मंदिर की पुजारी ने जवाहर को जान से मारने की धमकी दी थी। रात्रि समय स्थानीय लोगों ने फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापट्टी में पहले भर्ती कराया फिर उन्होंने बेतिया रेफर कर दिया,जहां जीएमसीएच में मृत्यु घोषित कर दिया गया। परिजनों ने मंदिर की पुजारी औरअन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि धारदार हथियार से हत्या की गई है,इस दौरान आंख भी फोड़ दिया गया है।

नवलपुर थानाअध्यक्ष,अनुपम कुमार राय ने संवाददाता को बताया कि जवाहर हमेशा मंदिर परिसर में ही सोता था, रात भी वह मंदिर में ही सोया था,इस दौरान 7- 8 की संख्या में चोर मंदिर में आए,मंदिर में लगी घंटी को चुराने लगे।जवाहर के विरोध करने पर चोरों ने उस पर हमला कर दिया,इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया,परिजनों के आवेदन में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
119

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap