Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:49 PM
अपराध / Feb 28, 2024

बॉयफ्रेंड के द्वारा फेसबुक पर अश्लील फोटो वायरल करने से दुखी सातवीं की छात्रा ने कीआत्महत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय कालीबाग ओ पी थाना क्षेत्र के पश्चिमी करगहिया वार्ड नंबर 2 में एक सातवीं कक्षा की छात्रा ने अपने बॉयफ्रेंड के द्वारा फेसबुक पर अश्लील वीडियो वायरल करने से दुखी होकर फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। मित्र की पहचान पश्चिमी करगहिया वार्ड नंबर 2 निवासी,सुरेंद्र प्रसाद की पुत्री,रूबी कुमारी के रूप में की गई है। घटना के समय किशोर किशोरी के पिता फल बेचने और मां रोज की तरह एक नर्सिंग होम में काम करने चली गई थी घर पर वह अपनी छोटी बहन के साथ थी उसने छोटी बहन को ट्यूशन पढ़ने भेज दिया इसके बाद वह साड़ी का फंदा बना पंकज से झूल गई। एक पड़ोसी के द्वारा खिड़की से देखने पर उसके परिजनों को सूचना दी सूचना पर सूजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा,इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी,सूचना पर कालीबाग ओपी प्रभारी,विवेक कुमार बालेंदु मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि मृतक की मां मंतूरी देवी ने संवाददाता को बताया कि उसके बहन के सास का बेटा मोतिहारी के गायघाट निवासी,अमरजीत कुमार चार-पांच दिन पहले से चार-पांच महीना पहले से रूबी से बातचीत करता था, अमरजीत उनकी बेटी रूबी का कुछ फोटो खींच लिया था, वह फोटो वायरल करने की धमकी देता था,जिससे रूबी मानसिक रूप से प्रताड़ित रहती थी। कुछ दिन पहले उसने फेसबुक पर उसका अश्लील फोटो वायरल कर दिया,जिसके सदमे में उसकी पुत्री ने फांसी के फंदे पर लटक जान दे दी। ओपी प्रभारी ने संवाददाता को बताया कि प्रथम दृष्टि आत्महत्या का मामला लगता है,अभी घर वाले कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
158

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap