Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:44 PM
राजनीति / Jan 03, 2026

सपा ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका,महान समाज सुधारक नारी शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जयंती मनायी।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत की प्रथम महिला शिक्षिका,महान समाज सुधारक नारी शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई व जिला सपा की मासिक बैठक भी हुई अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने तथा संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने प्रतिकूलताओं के बीच शिक्षा की ज्योति जलाकर महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए समानता, सम्मान और स्वाभिमान का मार्ग प्रशस्त किया। उनका संपूर्ण जीवन इस बात की प्रेरणा है कि ज्ञान की शक्ति, मानवीय संवेदना और अटूट संकल्प से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी समाजवादी साथियों 6 जनवरी तक एसआईआर को लेकर ज्यादा चौकन्ना एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है।बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने में सभी साथियों जुट जाइए। एसआईआर पर पूरी नजर रखे। जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया हो उन्हें शामिल करायें। भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। किसान, नौजवान, महिलाएं त्रस्त हैं। भाजपा सरकार ने सभी को धोखा दिया है। भाजपा सिर्फ झूठे वादे करती है। भाजपा सरकार में किसानों को समय पर खाद, बीज नहीं मिलता है। किसानों की फसलों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। नौजवानों के लिए नौकरी रोजगार नहीं है। जनता समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी नज़रों से देख रही है। जनता को समाजवादी पार्टी पर भरोसा है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाएगी ।इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव रूपावती बेलदार मिर्जा कदीर बेग मुन्नीलाल यादव संजय पहलवान रामजतन यादव देवेंद्र भुषण निषाद राजेश भारती लालजी भारती महेंद्र तिवारी अखिलेश यादव नरसिंह यादव राघवेंद्र तिवारी राजू धन्नजय सिंह सैथवार नावेद मलिक विद्यासागर उर्फ छोटू राजेंद्र यादव बृजनाथ मौर्य गवीश दुबे अजय कन्नौजिया विंदा देवी आशुतोष गुप्ता मैना भाई भृगुनाथ निषाद दयानन्द विद्रोही अनारकली मौर्य सच्चिदानंद यादव उर्मिला देवी संजय यादव सुनील यादव मनीष कमांडो रामनिरंजन यादव मुरारी लाल मौर्य सेराजुद्दीन रहमानी संजय गुप्ता स्वतन्त्र सिंह यादव सुनील आजाद सन्तोष मौर्य छोटे लाल राजभर पप्पू यादव रफीउल्लाह सलमानी सरिता सोनकर जितेंद्र श्रीवास्तव अनुप यादव ईश्वर फिरदौस आलम श्रीराम सिंह यादव सुरेंद्र यादव ईश्वर चंद्र मद्धेशिया संदीप धरीकार राजेश सिंह सैथवार बालेन्द्र यादव अनिल भारती मोहम्मद अली नमिता सिंह रुबी खातुन अर्जून यादव मोहन यादव रामहित यादव रामप्रसाद शर्मा अजय यादव विशाल कुमार अशोक सर्वेश सन्तोष तौफीक मृत्युंजय खालिक सोनू आदि मौजूद रहे

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
36

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap