Tranding
Sat, 30 May 2026 02:44 PM
अपराध / Dec 05, 2025

आर्केस्ट्रा देखकर लौट रहे दो दोस्तों की बाईक दुर्घटना में हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

आर्केस्ट्रा देखकर घर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई,जबकि तीसरा गंभीर रूप से जख्मी है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झाकरा जगदीशपुर मुख मार्ग स्थित मंडी बाजार के पास की बताई गई है। सदर एसडीपीओ,रजनीश कांत प्रियदर्शी ने संवाददाता को बताया कि मृतकों की पहचान,मझरियाकिशन वार्ड नंबर 14 निवासी,ध्रुव महतो के 20 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार और सियारही मठिया,वार्ड नंबर 9 निवासी,सरल साह 19 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार के रूप में की गई है,वहीं घायल युवक की पहचान मझरिया किशुन वार्ड नंबर 14 निवासी, हरिश्चंद्र महतो के 21 वर्षीय पुत्र,रवि रंजन कुमार के रूप में की गई है। संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार तीनों दोस्तअक्सर साथ में घूमते रहते थे, रात के समय तीनों दोस्त बगल के गांव में और कैस्ट्रा देखने गए हुए थे सुबह आर्केस्ट्रा देखने के बाद जब घर लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी इस दुर्घटना में गुड्डू और ऋषि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रवींद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। 

स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तीनों के इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बिटिया भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने गुड्डू और ऋषि को मृत्यु घोषित कर दिया जबकि रविंद्र गंभीर स्थितियों को देखते हुए पटना के रेफर कर दिया गया है।मृतक के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,बताया जा रहा है कि गुड्डू का1साल पहले शादी हुआ था,ऋषि का एक साल का एक बेटा है।पुलिस इस कांड की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
72

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap