Tranding
Sat, 06 Jun 2026 01:44 AM

बेतिया में भारत नेपाल सीमा पर 101 किलो गांजा बरामद, तस्कर हुए फरार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बेतिया में भारत नेपाल सीमा पर 101 किलो गांजा बरामद किया गया है,मगर गांजा तस्कर फरार बताया जा रहा है। इस अभियान में एस एस बी 44 वीं बटालियन के जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की है। जवानों ने पिलर संख्या 433 के निकट से 101 किलो गांजा बरामद किया।इस कार्रवाई के दौरान जवानों को देखते ही तस्कर बोरा छोड़कर फरार हो गए।बरामद गांजा को एस एस बी ने सुभद्रा थाना पुलिस को सौंप दिया है। संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार एस एस बी को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा पार से मादक पदार्थों की बड़ी खेप भारत लाने की कोशिश की जा रही है। सूचना केआधार पर जवानों ने सीमा क्षेत्र में निगरानी तेज कर दी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर पड़ी,जवानों ने दबिश दी खुद को घीरता देखकर तस्कर बोरी को छोड़कर भाग खड़े हो गए,बोर से 101 किलो गांजा जब तक कर लिया गया है। जिनके अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत लाखों लाख रुपया लगाई जा रही है।फरार तस्करों की पहचान की जा रही है,उन्होंने कहा कि जल्द ही तस्करों को पकड़ने के लिए विशेषअभियान चलाया जाएगा।स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों से भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी विभिन्न माध्यमों से की जा रही है। इस पर रोक लगाने की आवश्यक प्रतीत हो रहा है।

India khabar
78

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap