Tranding
Sat, 30 May 2026 04:14 AM

मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ का प्रथम राज्य अधिवेशन संपन्न।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ प्रथम राज्य अधिवेशन स्थानीय मीना देवी महावद्यालय, गया में आयोजित की गई जिसमें मूलनिवासी कर्मचारियों की हक- अधिकार से संबंधित व्यवस्था परिवर्तन के लिए कृतसंकल्पित मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ (मक्कम), बामसेफ, मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ सहित सभी ऑफशूट विंग्स के सक्रिय कार्यकर्तागण शामिल हुए।महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उक्त अधिवेशन में मुख्य अतिथि इंजीनियर डॉ. मनमोहन सिंह पूर्व प्रदेश सचिव सेसा, बिहार, उद्घाटनकर्ता मा. शिवचंद्र बैठा जिला शिक्षा पदाधिकारी, अरवल, डॉ. उमाशंकर सिंह राष्ट्रीय संगठन सचिव, बिहार, डॉ.राजेश राम प्रदेश अध्यक्ष मक्कम, मा. आलोक कुमार प्रदेशाध्यक्ष, बामसेफ, बिहार आदि के द्वारा निजीकरण संविधान प्रदत्त सामाजिक - आर्थिक समानता की स्थापना में बाधक एवं मूलनिवासी बहुजन समाज के कर्मचारियों की समस्या तथा इसके समाधान में कर्मचारी संगठनों की भूमिका विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।

  इस अवसर पर मा.मनोज कुमार, आशुतोष कुमार राकेश, मनोज कुमार, अनील कुमार,सुरेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, सत्यप्रकाश पासवान आदि के द्वारा भी संबंधित विचार प्रकट किए गए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap