Tranding
Sat, 30 May 2026 03:01 PM
धार्मिक / Dec 19, 2023

मिस्बाह ने बिना देखे चौदह घंटे में सुनाया पूरा क़ुरआन-ए-पाक।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

रसूलपुर के रहने वाले मो. फिरोज आलम व सबीना खातून के 13 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मिस्बाह रज़ा ने रविवार को बिना देखे करीब चौदह घंटे में पूरा क़ुरआन-ए-पाक कारी मो. सरफुद्दीन व हाफिज रहमत अली निजामी को सुनाया। मदरसा दारूल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार में पढ़ने वाले मिस्बाह के जज्बे को सभी सलाम करते नज़र आए। मिस्बाह को पूरा क़ुरआन-ए-पाक याद है। मिस्बाह के माता-पिता ने उनकी हौसला-अफजाई की और जरूरी संसाधन मुहैया करवाया। पूरा क़ुरआन-ए-पाक याद करवाने में अहम भूमिका निभाई। 

कारी सरफुद्दीन व हाफिज रहमत अली ने कहा कि क़ुरआन-ए-पाक को याद करने के साथ-साथ उसके अहकाम सीखना भी बहुत जरूरी है। हम उम्मीद करते हैं कि मिस्बाह आगे भी दीनी तालीम का सिलसिला जारी रखेंगे और कामयाबी हासिल करेंगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap