Tranding
Sat, 28 Feb 2026 03:23 PM
राजनीति / Dec 12, 2023

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध,सोनिया गांधी,राहुल गांधी का किया पुतला दहन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के सोवाबाबू चौक पर झारखंड के राज्यसभा सांसद,धीरज साहू के व्यपारिक समूह के ठिकानों परआयकर विभाग की छापेमारी में अबतक 351 करोड़ रुपये से नगद राशि बरामद हो जाने के विरोध में सोनिया गांधी,राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

पुतलादहन कार्यक्रम को पूर्व जिलाअध्यक्ष,दीपेन्द्र सर्राफ ने संपन्न किए,साथ ही कहा कि एक तरफ घमंडिया गठबन्धन है,जहां भ्रष्टाचार,कमिशन खोरी,लूट खसोट और दलाली की गारन्टी है,तो दूसरी तरफ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता से लूटा हुआ धन की पाई-पाई लौटानी पडेगी। जिला उपाध्यक्ष,रवि सिंह ने कहा कि राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी ऐसे कितने आर्टिस्ट कांग्रेस में हैं,जिनका जनता से लूटे पैसे का हिसाब किताब हर रोज लिया जायेगा। कांग्रेस ने अपने नेताओं को करप्शन का एटीएम बना दिया है।उक्त मौके पर बगहा जिला प्रभारी,आनंद सिंह,युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष,धनरंजन कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष, मनोज सिंह,विभय रंजन चौबे, मुन्ना तिवारी,मनुबाबू कुशवाहा, जिला मंत्री,कृष्णा पासवान, युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष, अभिषेक यादव,धर्मेद्र सिंह, आशीष गुप्ता,राकेश पटेल, नीरज तिवारीकिशन श्रीवास्तव सुमित श्रीवास्तव,आशीष कुशवाहा,अमित पटेल,मुकेश कुशवाहा,मुन्ना यादव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
95

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap