Tranding
Fri, 05 Jun 2026 11:16 PM

क्लाइमेट चैंपियन किसान सम्मान 2023 सम्मान समारोह में नवाजे गए गया के भोला महतो।

 रिपोर्ट: विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

जदयू के प्रदेश कार्यालय में जैविक किसानों को सम्मानित करने व जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में जिले के मोहनपुर प्रखंड के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले भोला महतो को क्लाइमेट चैंपियन किसान सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के द्वारा दी गई है। इनके द्वारा सूबे के 12 अन्य किसानों को भी सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि जिले की अत्यंत सूदूरवर्ती प्रखंड मोहनपुर अंतर्गत कोहवरी गांव में संचालित सहोदय ट्रस्ट में बीते 6 माह से अपने कृषि के लंबे अनुभव के साथ सहयोग व सेवा दे रहे हैं। इस मौके पर सहोदय ट्रस्ट की ओर से देसी बीज, औषधीय पौधे व मिलेट खाद्य पदार्थ का भी प्रदर्शन किया गया। सामारोह में मौजूद राजनीतिज्ञों व मीडियाकर्मियों ने इसकी भूरी भूरी प्रशंसा की है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
134

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap