Tranding
Sun, 19 Apr 2026 03:46 PM

बिहार का 75% आरक्षण असमान्य फैसला: सुनील यादव

हफ़ीज अहमद खान।

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

आज बिहार विधानसभा में आरक्षण की सीमा बढ़ाकर 75% सर्व-सम्मति से पास कर दिया गया। समाजवादियों ने मिष्ठान वितरण कर बधाई दी। सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव सुनील यादव ने कहा की उत्तर प्रदेश में भी बिहार की तरह जाति जनगणना करवा कर जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी सरकार को देनी चाइए। सुनील यादव ने बिहार की समाजवादी सरकार को बधाई दी और नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को जनता की तरफ से आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में मुख्यता नंदलाल जयसवाल, एस एन गहरवार, रमेश यादव, संतोष भारती, विजय यादव, कमल कश्यप , राजकुमार आदि समाजवादी मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap