Tranding
Fri, 05 Jun 2026 08:34 PM

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

करुणाकर राम त्रिपाठी (सहायक संपादक )

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

तहसील फरेन्दा परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी महराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ सुना। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं, जिनमें पुलिस एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रकरण प्रमुख रहे।

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक पुलिस संबंधी शिकायत का स्वयं अवलोकन करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों में निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, महिला उत्पीड़न तथा साइबर अपराध से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही थाना प्रभारियों को शिकायतकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि पुलिस प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो सके।

कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे उपस्थित लोगों में संतोष और विश्वास का भाव देखने को मिला।

Karunakar Ram Tripathi
34

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap