Tranding
Sat, 30 May 2026 06:08 PM

सरदार वल्लभ भाई पटेल पीजी कॉलेज में हुई रंगोली प्रतियोगिता।

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के नगरपंचायत परतावल में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पीजी कॉलेज के प्रांगण में छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक और पनियरा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने निरीक्षण के दौरान छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डा० रामदरश मिश्र ने संबोधित करते हुए, इस रंगोली कार्यक्रम के विशेषता को बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम करते रहने से बच्चियों का मनोबल बढ़ता है और उनके कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन मिलता है।

इस दौरान विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव, अध्यापक संजीत सिंह, किरन गुप्ता, स्नेह प्रभा पटेल, ओंकार चौहान, श्रवण सिंह, जितेन्द्र पटेल सहित तमाम जन मौजूद रहें।

Karunakar Ram Tripathi
141

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap