Tranding
Fri, 05 Jun 2026 02:32 PM

शहीद शिक्षक बलराम प्रसाद की 45 वीं शहादत दिवस मनाया गया।

शहाबुद्वीन अहमद

बेतिया,पश्चिम चंपारण, बिहार।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थानीय साठी कमिटी ने साठी की धरती पर शहीद शिक्षक बलिराम प्रसाद की 45 वीं शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत बलिराम प्रसाद के मूर्ति पर फूल मालाअर्पित कर उन्हें क्रांतिकारी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

शहीदी दिवस के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा जिला सचिव,ओम प्रकाश क्रांति ने बलिराम प्रसाद के विचारों की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा,सदभाव की स्थापना पर जोर दिया,साथ ही देश से भाजपा हटाओ,देश बचाओ, नया भारत बनाओ के नारे के साथ 2 नवम्बर को पटना में आयोजित विशाल रैली को सफल बनाने हेतु साठी से हजारों लोगों को पटना चलने का आह्वान किया,साथ ही फिलस्तीन की जनता के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए इस्राइल पर रोक लगाने की मांग की।जिला नेता राधामोहन यादव ने बलिराम प्रसाद को किसानों मजदूरों का सच्चा हितैषी बताते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लेने काआह्वान किया।जिला नेत अहमदअली ने बलिराम प्रसाद के जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उन्हें महामानव एवं एक समर्पित कम्युनिस्ट बताया जिला नेता,बब्लू दूबे ने कहा किआज के समय में बलिराम प्रसाद के विचारों को रेखांकित करते हुए उन्हें एक उच्च कोटि का मार्क्सवादी चिंतक बताया।

उपस्थित लोगों को जिला नेता गंगा वर्मा,उमेश कुशवाह, प्रहलाद ठाकुर,सैफुल्लाह, विशुन प्रसाद, अख्तर,मोबीन आजाद,संजय सिंह, अंजारुल,गणेश मांझी, वासुदेव कुशवाहा,श्रीमन नारायण तिवारी आदि नेताओंने संबोधित किया।

Karunakar Ram Tripathi
160

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap