Tranding
Wed, 03 Jun 2026 09:46 AM
अपराध / Oct 04, 2023

वीआईपी चारपहिया वाहन को पीछा कर पुलिस ने किया 22 कार्टून विदेशी शराब जप्त।

 रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के लुटुआ इलाके से एक वीआईपी चारपहिया वाहन को पीछा कर उसे पर लदे 22 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि वाहन पर सवार चालक गाड़ी छोड़कर भागने में कामयाब रहा है। बरामद वाहन पर अंकित नंबर पश्चिम बंगाल की है। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि जिले के लुटुआ इलाके से गुजर रही एक वीआईपी शेवरलेट कार को गुप्त सूचना के आधार पर पीछा किया गया। जिस पर वाहन चालक पकड़े जाने की आशंका के बाद उक्त वाहन छोड़कर फरार हो गया।उक्त वाहन से 22 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया है। बरामद शराब की मात्रा 196.92 लीटर बताई गई है ,जिस पर 'फॉर सेल इन पंजाब' अंकित है। उन्होंने बताया कि जप्त कार का नंबर डब्ल्यू बी 06ए/ 7930 है। छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में एएसआई अंजन कुमार ,शमशाद हुसैन व नीरज कुमार मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap