Tranding
Wed, 18 Jun 2025 03:08 AM
धार्मिक / Sep 07, 2023

योगेश्वर की भक्ति में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी।

 ऋचा।

संतकबीरनगर, उत्तर प्रदेश। 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा के साथ हर्षोल्लास व श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। घर-मंदिरों में भगवान कृष्ण की आकर्षक झांकियां के दर्शन व भजन -कीर्तन का सिलसिला जारी रहा। घरों के साथ मंदिरों में वैष्णव जनों ने प्रभु का जन्मोत्सव मनाया। भगवान के जन्म के उपरांत श्रद्धालुओं ने हरे कृष्ण गोविंद हरे मुरारी..,नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल गाकर आराधना किया।। देर रात से सुबह तक झांकियों के दर्शन व भजन-कीर्तन का सिलसिला जारी रहा।जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव गणपति पूजन व कान्हा के विभिन्न लीलाओं का गुणगान कर किया गया। जैसे ही रात में 12 बजा समूचा वातावरण शंखनाद, जयघोष व भजनों से भक्ति मय हो उठा। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला गाकर श्रद्धालुओं ने आरती की। 

खलीलाबाद के एवीएम स्कूल में भक्तों ने भजन-कीर्तन, गीत-संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच प्रभु की आराधना की। बाल रूप में राधा व श्रीकृष्ण आकर्षण का केंद्र रहे।। कृष्ण लीला , झांकी दर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कीर्तन, बारह बजे रात्रि जन्मोत्सव के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। 

जन्माष्टमी-पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया है। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में मनमोहक झांकी सजाई गई।

वैष्णव जनों ने की प्रभु की स्तुति संतकबीर नगर: साधु-संतों ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच विधिविधान से प्रभु की स्तुति की। सोहर, घंट-घड़ियाल व जयघोष, गीता पाठ से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शहर के समय माता मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर गोला बाजार,श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर, में झांकी सजाकर भजन किया गया। मंदिर में पुष्प मालाओं से भव्य सज्जा की गई थी। समय माता मंदिर परिसर में भव्य झांकी सजाई गई। श्रीराम जानकी मंदिर में भजन-कीर्तन के बीच जन्मोत्सव मनाया गया। महंत श्रीकृष्ण मुरारी ने जन्मोत्सव प्रसंग सुनाया। भंडारा का आयोजन करके प्रसाद वितरण किया गया। मां पाटेश्वरी मंदिर रामनगर में भक्ति संगीत पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य किया। हनुमान गढ़ी मंदिर पर जन्मोत्सव पर सामूहिक आरती की गई। गोला बाजार में झांकी सजाकर बालक -बालिकाओं की श्रीकृष्ण के रुप में सज्जा की गई। सरैया में चा हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज में झांकी सजा कर श्रीकृष्ण लीला का प्रस्तुतीकरण किया गया। बरदहिया बाजार, हनुमान मंदिर सरदार कालोनी, सुगर मिल परिसर, स्टेशन रोड पर भजन-कीर्तन किया गया। आचार्य कमलेश पांडेय ने कहा कि श्रीकृष्ण के जीवन का रहस्य बताने वाले हैं। उनकी लीलाओं में साक्षात दर्शन मिलते हैं। प्रभु की कृपा से प्राणियों का कल्याण संभव है। रामजानकी शिव मंदिर, डारीडीहा, पचपोखरी, बूधा, कांटे, दलेल गंज, रामपुर छपिया, भाटपार, डडवा, धरमपुरा आदि स्थानों पर जन्माष्टमी मनाई गई। 

---

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
59

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap