डॉ गौतम चौधरी न्यायमूर्ति ने मातृभाषा हिंदी में न्यायिक निर्णय का रचा इतिहास।
- तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन प्रतिनिधिमंडल ने न्यायमूर्ति को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित
सलमान अहमद
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन के विनोद कुमार उपाध्याय राष्ट्रीय विधिक सलाहकार, एडवोकेट माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की अध्यक्षता में संगठन के शैलेंद्र कुमार मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष, रमाकांत पांडे "राजू" प्रदेश अध्यक्ष, प्रेम शंकर कनौजिया ए.जी.ए. माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद,रवि शंकर कनौजिया राज्य विधिक सलाहकार,एडवोकेट माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद, पवन कुमार गुप्ता जिलाध्यक्ष कुशीनगर का एक प्रतिनिधिमंडल दिनाँक 3 सितम्बर 2023 को सुबह 9:00 बजे माननीय न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आवास पर पहुंच कर मातृभाषा हिंदी में 13164 न्यायिक निर्णय दिए जाने के ऐतिहासिक उपलब्धि पर पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में माननीय न्यायमूर्ति डॉक्टर गौतम चौधरी पहले न्यायमूर्ति हैं जिन्होंने मातृभाषा का गौरव बढ़ाते हुए न्यायिक क्षेत्र में मातृभाषा हिंदी में निर्णय देने का एक अनूठी मिसाल पेश किया है। गौरतलब है कि
उत्तर प्रदेश में अंग्रेजी भाषा का व्यावहारिक चलन का अभाव है जिसके परिणाम स्वरूप हिंदी भाषा से प्रभावित लोग अंग्रेजी भाषा में दिए गए निर्णय का सहजता व सरलता पूर्वक अध्ययन करने व समझने में असमर्थ थे, उनके लिए न्यायिक क्षेत्र में न्यायमूर्ति महोदय द्वारा हिंदी में निरंतर दिए जा रहे न्यायिक निर्णय से जन जागरूकता का सरल सुगम मार्ग प्रसस्त हुआ है। इसके लिए माननीय न्यायमूर्ति महोदय का जितना भी आभार व्यक्त किया जाए कम है।