Tranding
Fri, 05 Jun 2026 09:55 PM

दो साल में भी नहीं बन सका वनग्राम हथियहवा से बलुवहिया मार्ग, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

चौक बाजार,महराजगंज, उत्तर प्रदेश

क्षेत्र के सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के दक्षिणी व उत्तरी चौक रेंज के मध्य में स्थित वनग्राम बलुवहिया से हथियहवा को जोड़ने वाली सड़क दो साल में भी पूर्ण नहीं हो सकी है जिसे लेकर गांव के लोगों ने नाराजगी जताते हुए ठीकेदार द्वारा कराए जा रहे घटिया निर्माण पर आक्रोश व्यक्त किया है ।

ग्राम प्रधान रमेश साहनी सहित धर्मेद्र साहनी, सुभाष साहनी, बेलास, श्याम धनी आदि लोगों ने बताया कि कार्यदायी संस्था वन विभाग द्वारा बलुवहिया से हथियहवा तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य दो वर्षो से कराया जा रहा है लेकिन बरसात नजदीक आ गयी है लेकिन पूर्ण नहीं हो सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब डेढ़ किलोमीटर लंबाई के इस सड़क के निर्माण में अभी तक केवल सड़क के दोनों तरफ दीवार की चुनाई हो पाई है वह भी प्रथम श्रेणी ईंटों के स्थान पर दोयम दर्जे के ईंटों के प्रयोग से ग्राम वासियों का कहना है कि इस बार पुनः बरसात में हम लोगों के आवागमन में परेशानी होगी जबकि इस बारे में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

Karunakar Ram Tripathi
179

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap