Tranding
Wed, 15 Apr 2026 12:29 AM
राजनीति / Aug 09, 2023

सेक्टर प्रभारियों एवं बूथ प्रभारियों की जन पंचायत कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने सपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

अबू शहमा अंसारी

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र दरियाबाद के ग्राम बिरौली ,दरियाबाद प्रथम,दरियाबाद द्वितीय,धरौली,गाजीपुर, बड़ेला नारायण पुर,लकड़ियां, मुरारपुर, सनौली,आदि में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव के निर्देश पर सेक्टर प्रभारियों एवं बूथ प्रभारियों की जन पंचायत कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने पहुंच कर सभी सपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

दरियाबाद विधानसभा के सभी 47 सेक्टरों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।लगभग आठ सेक्टरों में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने पहुंचकर संबोधित किया। पूरे जनपद में जन पंचायत कार्यक्रम को युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।

  इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, हशमत अली गुड्डू,इंतिखाब आलम नोमानी,रेनू दिनेश वर्मा,विजय यादव गुड्डू,चकखन यादव,विनय पांडेय, बिन्नू जायसवाल,रवि प्रकाश यादव,प्रिंशु वर्मा,शिमला देवी प्रधान,मुरारी यादव,आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap