Tranding
Tue, 14 Apr 2026 08:09 PM
धार्मिक / Jun 04, 2025

जनपद मऊ में बड़े मंगल पर बृहद भंडारे का आयोजन , पांच हजार लोगों ने किया महाप्रसाद ग्रहण

मऊः शारदा नारायण हास्पिटल द्वारा ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार को गायत्री शक्तिपीठ पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। निदेशक डॉ संजय सिंह के नेतृत्व में चार बजे से आयोजित विशाल भंडारा कार्यक्रम रात नौ बजे तक चलता रहा नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये लगभग पांच हजार श्रद्वालुओं ने आस्था के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

बांझपन रोग विशेषज्ञ डॉ एकिका सिंह, मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह, एंब्रियोलाजिस्ट डॉ मधुलिका सिंह, प्रशासनिक निदेशक अरुण कुमार सिंह, सुष्मिता सिंह सहित शारदा नारायण हास्पिटल परिवार के सभी कर्मचारी सनातन परंपरा के इस महत्वपूर्ण क्षण में तत्परता के साथ प्रतिभाग किये।

डॉ संजय सिंह ने बताया कि ज्येष्ठ माह का मंगलवार सनातन परंपरा में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। लखनऊ में शारदा नारायण सिप्स द्वारा दूसरे मंगलवार को तथा मऊ में चौथे मंगलवार को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। हिन्दु आस्था के इस महत्वपूर्ण क्षण में आम जनमानस को भंडारा के माध्यम से प्रसाद प्रदान करने का अवसर अपने आप में महत्वपूर्ण है। चिकित्सा के साथ अपने सामाजिक अवदान को लेकर भी शारदा नारायण हास्पिटल प्रतिबद्व है।

Karunakar Ram Tripathi
121

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap