Tranding
Wed, 22 Apr 2026 04:24 AM
धार्मिक / Jul 27, 2023

इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने आठवीं मोहर्रम को 72 लोगों को राशन किट बांटा--सैय्यद इरशाद अहमद

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

मोहर्रम की आठवीं तारीख को हर साल की तरह इस साल भी इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी की जानिब से हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व उनके 72 साथी जो कर्बला के मैदान में शहीद हो गए थे उनके नाम पर कमेटी की जानिब से राशन,फल बांट कर उन्हें खेराज-ए-अकीदत पेश किया गया |

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने जो कर्बला के मैदान में अजीम कुर्बानी देकर इंसानियत को बचा लिया उसकी दूसरी कोई मिसाल इतिहास में नहीं मिलती | हुसैन सिर्फ मुसलमानों की नहीं है वह सबके हैं कर्बला के मैदान में जंग हुई वह वह बातिल की जंग थी जिसमें हक की जीत हुई और बातिल की हार हुई |

महासचिव हाजी सोहराब खान ने कहा की कमेटी के लोग विगत कई वर्षों से यह पुनीत कार्य सभी के सहयोग से करते आ रहे हैं |

मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि जो राशन पैकेट 72 लोगों में बांटा गया शहीदों के नाम से लोगों में वितरित किया गया|

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सैय्यद वसीम इकबाल, शकील शाही,मिन्नत गोरखपुरी,फजल,इमरान अहमद,मोहम्मद अनीस एडवोकेट, हाजी नौशाद खान एडवोकेट, महफूज आलम,आफताब अहमद,कैश अख्तर,हामिद अंसारी,मोहम्मद शरीफ,डॉक्टर शकील अहमद,आदिल अख्तर खान आदि मौजूद रहे |

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
153

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap