Tranding
Wed, 22 Apr 2026 02:25 AM
अपराध / Jul 10, 2023

कावड़ लेने जा रहे दो युवकों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत।

बहरोड, अलवर, राजस्थान।

नीमराणा के चौबारा गांव में रविवार रात को डाक कावड़ के लिए निकल रहे जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया।

कृषि लाइन चालू थी : सरपंच श्याम सुंदर के बताया कि नीमराणा के शाहजहांपुर कस्बे के निकटवर्ती चौबारा गांव में डाक कावड़ लेने जा रहे दो युवकों की रविवार रात करंट लगने से मौत हो ग‌ई. हादसा रात करीब 8.30 बजे का बताया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि चौबारा गांव के बाबा कुंदनदास मन्दिर के पास से गांव के कुछ युवक डाक कावड़ लाने के लिए हरिद्वार रवाना हो रहे थे. डीजे से पूरे गांव में जुलूस के साथ रवाना होने के कारण विद्युत सप्लाई कटवाई हुई थी, लेकिन कृषि लाइन चालू थी

पिकअप पर चढ़े तो लगा करंट : ग्रामीणों ने बताया कि डीजे की सेटिंग के लिए गांव के ही यश उर्फ मल्ला पुत्र नरेश चौहान और बॉबी पुत्र सुरेश चौहान जैसे ही पिक‌अप पर चढे़ तो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से टच हो गए. इसके चलते दोनों को करंट लग गया. दोनों युवकों को नीमराना के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया. दोनों युवकों की मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap