Tranding
Wed, 22 Apr 2026 12:47 AM
अपराध / Jul 05, 2023

दहेज दानव ने दहेज में ₹4 लाख के लिए विवाहिता को घर से निकाला,प्राथमिकी दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

दहेज लोभी ससुराल वालों ने ₹4 लाख के लिए विवाहिता को घर से निकाल दिया।घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि बर्वतसेना में रह रहे विवाहिता राधिका देवी के आवेदन पर बैरिया के चूड़ी हरवा टोला निवासी,ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।प्राथमिकी में बताया गया है कि राधिका की शादी 2017 में कमलेश महतो के साथ हुई थी,उस वक्त ₹5 लाख शादी में खर्च हुआ तथा उपहार में 2.5 लाख दिया गया था,इधर ससुराल वाले टेंपो खरीदने के लिए₹4 लाख की मांग कर रहे थे,उसके लिए वह लोग मारपीट करने लगे साथ ही खाना पीना देना बंद कर दिया,बाद में उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। मुफस्सिल थानाअध्यक्ष,राकेश कुमार भास्कर ने संवाददाता को बताया कि राधिका की शिकायत पर बैरिया के चूड़ी हरवा टोला निवासी उसके पति कमलेश महत्व,ससुर, अमेरिका महत्व,सास, अमरावती देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
116

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap