Tranding
Mon, 20 Apr 2026 04:00 PM

सावित्रीबाई फुले जयंती सह अंतः विद्यालय सामान्य अध्ययन व खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह..

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया(बिहार )।

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका क्रांति ज्योति माता सावित्रीबाई फुले द्वारा मूलनिवासियों की शिक्षा में महान योगदान को देखते हुए सम्यक मैत्री मिशन के सौजन्य से सामाजिक कार्य समिति के तत्वाधान में जिले के मानपुर प्रखंड के सामुदायिक भवन मस्तलीपुर में सावित्रीबाई फुले जयंती सह अंतःविद्यालय सामान्य अध्ययन/ खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीण बच्चे, प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों , अभिभावकों के साथ - साथ सेवानिवृत्त जिला शिक्षा पदाधिकारी अनील कुमार वर्मा, मूलनिवासी संघ के प्रदेश प्रशिक्षण सचिव आदित्य प्रधान, बामसेफ के कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिन्हा, राजकिशोर सिंह अधिवक्ता, सम्यक मैत्री मिशन के अध्यक्ष डॉ. उज्ज्वल नारायण, गुरुआ इंटर कॉलेज के प्राचार्य उदय कुमार, सामाजिक कार्य समिति, मस्तलीपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र दास, प्रदीप कुमार वर्मा, सुशील शर्मा सहित अनेक बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी शामिल हुए

अवकाशप्राप्त प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र दास की अध्यक्षता एवं सम्यक मैत्री मिशन के सचिव अजय विद्यार्थी द्वारा संचालित इस जयंती समारोह में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शूद्रों की शिक्षा में फुले दंपति एवं माता फातिमा शेख के कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें शिक्षा की असली देवी बताया गया। विदित हो कि गत 31 दिसंबर 2023 को सम्यक मैत्री मिशन द्वारा आइडियल पब्लिक स्कूल, मानपुर में आयोजित अंतः विद्यालय सामान्य अध्ययन एवं खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित अंजली भारती को प्रथम, मयंक राज को द्वितीय एवं राकेश कुमार को तृतीय पुरस्कार के साथ - साथ प्रत्येक वर्ग के टॉपर एवं दौड़, गणित दौड़, कुर्सी दौड़, साइकिल रेस आदि में चयनित प्रतिभागियों को आगत अतिथियों के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति - पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर हम दो, हमारे दो चाहने वाले लॉटरी पद्धति से चयनित प्रतिभागी को आइडियल फैमिली, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा 2023 में चयनित प्रतिभागी को मेधा पुरस्कार, आइडियल टीचर, आइडियल स्टूडेंट, आदर्श नागरिक पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन में सुदर्शन कुमार, विजय दास, रामू यादव, रौशन कुमार, अमित कुमार आदि का सक्रिय योगदान रहा ।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap