Tranding
Tue, 12 May 2026 03:00 AM

ईद के मौके पर वाहन जांच के दौरान चार युवक शराब के नशे में गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

पुलिस ने ईद केअवसर पर वाहन जांचअभियान में चार युवकों कोशराब के नशे में गिरफ्तार का रिजल्ट भेज दिया है। नगर के स्टेशन चौक पर एक बोलेरो वाहन को रोका गया जिसमें सवार सभी युवक को नशे की हालत में पाए गए। पुलिस सूत्रों से मेरी जानकारी के अनुसार यह युवक अपने एक रिश्तेदार के घर ईद मनाने गए थे,जहां उन्होंने शराब का सेवन किया इसके बाद बोलेरो से शहर में घूमने निकले थे,स्टेशन चौक पर चल रहे सघन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने उन्हें रोका,पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में उनके संदिग्ध हालात में पाई गई,बाद में मेडिकल जांच से शराब पीने की पुष्टि हो गई,इसके तत्काल बाद उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया,गाड़ी को जप्त कर ली गई।गिरफ्तार किए गए सभी युवक बैरिया थाना के लौकरिया गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने शराब बंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रसर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार चारों बैरिया के लोकरिया गांव निवासी, अब्दुल्ला मियां, अजीब मियां,अब्दुलैस मियां, सरफुल्लाह आलम के रूप में की गई है।

India khabar
27

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap