Tranding
Tue, 21 Apr 2026 03:57 PM

प्रभारी जिलाधिकारी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा का विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किये औचक निरीक्षण।

आईकार्ड पहन कर ड्यूटी करने की दी हिदायत

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 को स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन हेतु प्रभारी जिलाधिकारी सह अपर समाहर्ता राजस्व अंजनी कुमार द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

प्रभारी जिला पदाधिकारी ने रेंडमली कई परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड से मिलान किया तथा जांच किया। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षक, वीक्षक, मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य सभी लोगों को आईकार्ड पहन कर ड्यूटी करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान कई परीक्षा केंद्रों के कमरे में पर्याप्त रोशनी नहीं रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए केंद्राधीक्षक को अविलम्ब अतिरिक्त बल्ब एवं ट्यूब लाइट लगवाने का सख्त निर्देश दिए।

सर्वप्रथम उन्होंने गया कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उपस्थित वीक्षकों से परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग के बारे में जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने मानविकी भवन के सभी कमरों, कॉमर्स भवन के सभी कमरों, साइंस भवन के कमरों में लगातार निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने जगजीवन कॉलेज परीक्षा केंद्र के कई परीक्षा कमरों का निरीक्षण किया। उन्होंने रैंडम कई परीक्षार्थियों का का एडमिट कार्ड से मिलान कर उनसे नाम पता इत्यादि की जानकारी भी लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी वीक्षक को निर्देश दिया कि ओएमआर शीट बच्चों का अच्छे तरीके से मिलान करें। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों को फ्रीस्किंग में कोई कोताही नहीं बरते।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap