Tranding
Fri, 17 Apr 2026 06:33 PM
राजनीति / Jun 21, 2023

भाजपा के कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन।

अच्छे दिन का वादा देकर पूरे देश को भाजपा ने किया खोखला - अभिषेक सिंह राणा

सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश।

आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा खेमें भगदड़ मची है। आज सुल्तानपुर में भाजपा के कई नेताओं ने जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। कूरेभार ब्लॉक में स्थित संगठन की मीटिंग में पहुंचे जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के समक्ष भाजपा के प्रदीप सिंह एडवोकेट फुलौना बलराम सिंह जितेंद्र प्रताप सिंह मो यासीन अनुराग शर्मा अपने दो दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने सभी को तिरंगा थमा कर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। सदस्यता दिलाने के उपरांत जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा बोले भाजपा की कथनी और करनी से जनता ऊब चुकी है। इन्होंने अच्छे दिन का वादा देकर पूरे देश को खोखला कर दिया है। आज लोग राहुल गांधी की लोकप्रियता और उनकी विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। आने वाले समय में लोगों को अपना बेहतर भविष्य कांग्रेस में ही दिखाई दे रहा है। इस मौके पर जयप्रकाश पाठक, नफीस पठान, दीपक सोनी, सूर्यनाथ मिश्रा चिन्तामणि पाण्डेय जुन्नुर अहमद राधेश्याम तिवारी दिनेश सिंह श्रावण कुमार जयराम सोनी मो तौफीक आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap