Sat, 13 Jun 2026 07:35 AM

युवक का शव शीशम के पेड़ से लटकता हुआ मिला।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक युवक का शव उसके घर से 1 किलोमीटर दूर शीशम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना के बारे में संवाददाता को जानकारी हुई है कि जिले के इनरवा थाना क्षेत्र के बारवा परसौनी गांव के दक्षिण सरेह की बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। 

थानाअध्यक्ष,जयकुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान बारवा परसौनी गांव निवासी,बुधन गद्दी के 30 साल के बेटे,राज हसन गद्दी के रूप में की गई है,उन्होंने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,अभी कुछ भी कहना जल्दी होगी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारण का पता चल सकेगा, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

संवाददाता को परिजनों ने बताया कि राजहसन गद्दी का विवाद उसकी पत्नी,छठी खातून से कुछ बिंदु पर हुआ था,विवाद के बाद वह सरेंह में मवेशियों के लिए चारा लाने गया चला गया था,देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे,लेकिन उसका पता नहीं चल सका, इधर पेड़ से लटका उसका शव बरामद कर लिया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
163

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap