Tranding
Sat, 30 May 2026 07:57 AM
अपराध / Jun 09, 2023

गया में महिला के साथ नकाबपोश अपराधियों ने 3 लाख का किया छिनतई

कुछ दूरी तक महिला को घसीटा

रिपोर्ट:विनोद विरोधी

गया, बिहार।

गया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पल्सर बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने एक महिला से 3 लाख की छिनतई करने का मामला सामने आया है। 

दरअसल यह मामला रामपुर थाना क्षेत्र के एपी कॉलोनी स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास हुई। यह घटना पिता महेश्वर की रहने वाली संजू अग्रवाल के साथ हुई है। पीड़ित महिला संजू अग्रवाल ने बतायी कि हाउस लोन का ईएमआई का पैसा जमा करने के लिए हम अपने घर से कार से पति के साथ बैंक जा रही थी।इसी दौरान बैंक पहुंचने पर कार से उत्तर कर बैंक जाने लगी तभी तेजी से नकाबपोश दो युवक पल्सर बाइक से आया और मेरे हाथ में रहे थैले को छीन कर हमें कुछ दूरी तक घसीटते हुए भाग निकला। सूचना के बाद रामपुर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंची और आसपास एवं बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
147

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap