ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत, गन्ना गिराकर लौट रहा था घर, फैली सनसनी
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
चीनी मिल से गाना की आपूर्ति कर लौट रहे ट्रैक्टर चालक को विक्की कुमार उम्र 25 वर्ष की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई घटना देर रात की बताई गई है ट्रैक्टर चालक को एका गांव निवासी चंद्रिका चौधरी का पुत्र बताया गया है। इसके साथ ही इंग्लिशया चौक टोला निवासी नाथू चौधरी का पुत्र,बसंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसका इलाज चल रहा है।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि सहोदरा थाना क्षेत्र के, परसौनी और इमलियाटोला के पास घने कोहरे के कारण एक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके नीचे चालक दबकर मर गया। घटना की सूचना मिलते ही सोच रहा था ना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शो को अपने कब्जे में लेकर ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाल। थानाअध्यक्ष, ऋतुराज जायसवाल ने संवाददाता को बताया कि शव का पोस्टमार्टम जीएमसीएच में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और वह यही एकमात्र कमाने वाला लड़का था गांव वालों ने बताया कि मृतक काफी संवेदनशील और कामकाजू लड़का था, इसकी मृत्यु के से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में मातम छा गया है।