Tranding
Thu, 23 Apr 2026 01:17 AM

याद किए गए राजा राममोहन राय, चित्र पर माल्यार्पण किया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर, नगर, उत्तर प्रदेश।

ब्राम्हण जागरुकता समिति के तत्वाधान में राजा राममोहन राय का जयंती मनाई गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया समिति के अध्यक्ष अभय दुबे ने बताया कि राजा राम मोहन राय भारतीय सामाजिक और धार्मिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में उनका विशिष्ट स्थान है। वे ब्रह्म समाज के संस्थापक, भारतीय भाषायी प्रेस के प्रवर्तक, जनजागरण और सामाजिक सुधार आंदोलन के प्रणेता तथा बंगाल में नव-जागरण युग के पितामह थे। उन्होंने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम और पत्रकारिता के कुशल संयोग से दोनों क्षेत्रों को गति प्रदान की। उनके आन्दोलनों ने जहाँ पत्रकारिता को चमक दी, अभय दुबे ने बताया कि राजा राम मोहन राय भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के अलावा वे दोहरी लड़ाई लड़ रहे थे। दूसरी लड़ाई उनकी अपने ही देश के नागरिकों से थी इसी कार्यकम के साथ कुछ मेघावी छात्रो जो इंटरमिडियट में अच्छे नंबर लाकर ब्राह्मण कुल का गौरव बढ़ाने का काम किए उनको समिति द्वारा सम्मानित किया गया जिसमे मुख्य रूप से लव शुक्ला ,आयुषी पांडेय,आलोक दुबे ,रितिका शुक्ला और ,प्रगति पांडेय रहे कार्यकम में मुख्य रूप से अभय दुबे, दीक्षित, बिपिन तिवारी, हरि ओम बाजपेई ,ब्रिड बिहारी तिवारी, दीपक तिवारी इत्यादि लोग रहे हैं!

Karunakar Ram Tripathi
42

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap