Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:08 PM

सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष क्षेत्रीय मंत्री सहित 15 पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

सेन्ट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ की इकाई डा० राम मनोहर लोहिया कार्यशाला, आजाद नगर कानपुर में प्रान्तीय प्रतिनिधि सुरेश गौड़, तथा प्रान्तीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार अग्निहोत्री की देख-रेख में संजय कुमार, अध्यक्ष, विवेक सिंह, क्षेत्रीय मंत्री सहित 15 पदाधिकारी एंव कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। इसी तरह कार्यशाला शाखा के अध्यक्ष सुभाष चंद, श्याम सुधाकर पाण्डेय सहित ग्यारह पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य चुने गये तथा प्रशासनिक शाखा के संजय राजभर, अध्यक्ष दिनेश सिंह, सहित ग्यारह पदाधिकारी एंव कार्यकारिणी सदस्य चुने गये।चुनावोपरान्त संगठन के प्रान्तीय संरक्षक पी०एस० वाजपेयी द्वारा चुने गये पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण का प्रस्ताव रखा। उक्त कार्यक्रय में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व विधायक (मजदूर) नेता गणेश दीक्षित द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया  

सभा का संचालन प्रदेश के महामंत्री हर्ष गौतम ने किया तथा सभा में मुख्य रूप से प्रान्तीय अध्यक्ष त्रिलोकी व्यास, प्रान्तीय उपाध्यक्ष, सुरेश यादव, अनिल कुमार अग्निहोत्री, प्रान्तीय उप मंत्री, रमापति त्रिपाठी, प्रान्तीय संयुक्त मंत्री रविशंकर मिश्र, अनूप कुमार कुशवाहा, शिवकुमार शर्मा, वीरेन्द्र चौधरी, अजय शुक्ला, बेचेलाल, देवेन्द्र आर्या, राजकुमार, आदि लोग मौजूद रहे!

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
146

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap