Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:32 PM

बेटी ने पिता पर 4.70 लाख की धोखाधड़ी के साथ चाकू मारकर जख्मी करने का लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

 एक बेटी ने अपने पिता पर 4.70 लाख की धोखाधड़ी करने के साथ ही चाकू मार कर जख्मी करने काआरोप लगाया है,इसआरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मझौलिया के सरिस्वा बाजार निवासी, किरण देवी नेअपने ही पिता भांगहा के पचरुखी गांव निवासी, सुकट राम समेत अन्य के विरुद्ध 4.70 लाख रुपया के धोखाधड़ी तथा चाकू से मार कर जख्मी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।थानाअध्यक्ष,दीपक कुमार ने संवाददाता को बताया कि किरण देवी ने अपने पिता समेत अन्य पर धोखाधड़ी व मारपीट तथा किरण के पिता ने अपने दामाद समेत दो अज्ञात के विरुद्ध मारपीट करने का प्राथमिकी दर्ज कराई है। किरण देवी ने प्राथमिकी में बताया है कि उसके पिता चार लाख 70 हजार रुपया लिया था,पैसे वापस मांगने जाने पर उन्होंने उनके परिवार केअन्य लोगों ने किरण के साथ मारपीट की। पंचायती में बात नहीं बनी तो चाकू से मारना चाहा,जिसे किरण का हाथ कट गया,वही किरण के पिता ने प्राथमिकी में किरण के पति सरिस्वा बाजार निवासी,ब्रिज किशोर राम समेत दोअज्ञात को नामजद किया है।आरोप लगाया है कि रुपया के लेनदेन को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें उन्हें तथा परिवार के रामबालक राम समेतअन्य को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
82

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap