Tranding
Sat, 30 May 2026 06:49 AM

सुधाबिन्दु त्रिपाठी की 107 वीं जयंती समाधान वेलफेयर फाउण्डेशन, सुधा संस्मृति संस्थान, स्मार्ट कम्प्यूटर पिपराइच एवं सुधाबिन्दु सांस्कृतिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में मनाई गई।

 गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

यशदेव मणि उर्फ सुधाविन्दु त्रिपाठी की 107 वीं जयंती समाधान वेलफेयर फाउण्डेशन, सुधा संस्मृति संस्थान, स्मार्ट कम्प्यूटर पिपराइच एवं सुधाविन्दु सांस्कृतिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में विष्णु मंदिर, असुरन के प्रांगण में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध कवि श्री राम राव एवं संचालन राम कृष्ण शरण मणि त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि हरिनाथ कुशवाहा रहे। 

    कार्यक्रम का आरंभ वेद मंत्रोंच्चारण एवं स्व. सुधाविन्दु त्रिपाठी के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व.त्रिपाठी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला साथ ही वरिष्ठ लोगों ने उनसे जुड़े संस्मरणों को साझा किया। स्व.त्रिपाठी के सुपुत्र एवं संरक्षक श्री रवीन्द्र मोहन त्रिपाठी ने अपने पिता के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंतर्गत कवि चन्देश्वर 'परवाना', अरविंद 'अकेला', रामाराव, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, कुमार अभिनीत, सुनीसा श्रीवास्तव, शिवांगी मिश्रा आदि ने संबोधन के साथ साथ काव्य पाठ भी किया।

     कार्यक्रम में शशि रंजन पाण्डेय, रोहित सिंह, पुजारी शिवम पाण्डेय, दुर्गेश मिश्र, मनोज राय, राजेश पाण्डेय, राजेश यादव, विशाल सिंह, मनीष शर्मा, मुन्ना शुक्ला, चंदन शुक्ल, अनुप्रिया त्रिपाठी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
157

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap