Tranding
Sat, 28 Feb 2026 07:40 AM

पुलिस- पब्लिक के बीच बॉलीबॉल मैच में पुलिस ने 3-0 से हुआ विजयी

खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सरकार उनके भविष्य को संवारने का करती है काम : थानाध्यक्ष

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार

शेरघाटी अनुमंडल पुलिस 2 के नेतृत्व में पूरे अनुमंडल अंतर्गत बाराचट्टी , मोहनपुर , सिद्दूगढ़, बहेरा थाना के पुलिस और बाराचट्टी के पब्लिक के बीच मंगलवार को हाई स्कूल ग्राउंड में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया।जिसमें पुलिस ने 3- 0 से मैच में विजयी हुआ।यह मैच बाराचट्टी थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद के अध्यक्षता में कराया जा रहा था। इस दौरान उन्होंने बताया कि पुलिस और पब्लिक के बीच मैत्री भाईचारे के संदेश को बनाए रखने के लिए खेल का आयोजन किया गया था जिसमे पुलिस ने जीत हासिल किया है। हालांकि उन्होंने आगे कहा इसमें द्वितीय टीम ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होनें कहा कि 'पढ़ेंगे लिखेंगे तो बनेंगे नवाब और खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब'वाली कहावत अब पुरानी हो गई है। अब सरकार खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने के साथ साथ उन्हें बेहतर अवसर देती है। मंगलवार को बॉलीबॉल मैच का आयोजन बाराचट्टी में किया गया था जिसमें खिलाड़ियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में दर्शक भी मौजूद रहकर खिलाड़ियों का हौसला बुलंद किया हैं। साथ ही उन्होंने यह भी आम लोगों से अपील किया कि कोई भी काम को पुलिस को अपनापन समझकर उनसे साझा करे और उनका सहयोग करे। वही द्वितीय रहें टीम के कप्तान आजाद ने बताया कि हमलोग का पहले से कोई प्रैक्टिस नहीं रहने के कारण हार हुई है।हालांकि आगे वाले मैच में हमारी टीम में बेहतर प्रदर्शन करेगी और हमारे टीम भी इस मैच में अपनी ओर से खेल में अपना शत प्रतिशत दिया है तो इस हार को स्वीकार करते है। पहले हार से ही आगे जीत का रास्ता प्रशस्त होती है।

Karunakar Ram Tripathi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap