Tranding
Wed, 10 Jun 2026 06:15 PM
शिक्षा / Mar 28, 2023

सेण्ट ऐण्ड्रयूज महाविद्यालय के तत्वावधान में ज़गरन हैबरमास आलोचनात्मक सिद्धान्त पर व्याख्यान एवं वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया।

सेराज अहमद कुरैशी 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

सेण्ट ऐण्ड्रयूज महाविद्यालय गोरखपुर में समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में व्याख्यान माला के क्रम में समाजशास्त्र परिषद द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह में विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंम्भ काॅलेज सभागार में प्राचार्या डाॅ0 (श्रीमती) रैना निवेदिता सैमुएल की प्रार्थना तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तदोपरान्त स्वागत की औपचारिकताओं के पश्चात् दी0 द0 उ0 गोरखपुर के समाज शास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो0 संगीता पाण्डेय मुख्य अतिथि ने ज़गरन हैबरमास आलोचनात्मक सिद्धान्त पर व्याख्यान दिया।

उपरोक्त व्याख्यान के उपरान्त समाजशास्त्रीय परिषद द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों के स्वागत के पश्चात् इसमें शैक्षिक गतिविधियों की एक झलक प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर ओपन डिस्कशन में कायनात, रूची, उर्वशी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रज्ञा, प्रियंका, यशी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान, क्विज़ काम्पटीशन में श्रेया पाठक, कनक मिश्रा एवं श्यामा मल को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान, फील्ड वर्क विज़िट मे श्रुति पाठक, बबिता प्रसाद एवं नेहा को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया गया। विजेता प्रतिभागी को अतिथि प्रो0 संगीता पाण्डेय, विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सर्टिफिकेट एवं ट्राफी प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें आशीर्वचन दिया एवं छात्र-छात्राओं को चतुर्दिक विकास के साथ मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सचिव प्रो0 जे0के0 लाल ने प्रतिभागियों को आशीर्वचन प्रदान किया एवं काॅलेज की प्राचार्या डाॅ (श्रीमती) आर0एन0 सैमुअल ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कोआर्डिनेटर डाॅ0 (श्रीमती) नीतू श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डाॅ0 राहुल श्रीवास्तव, अजय प्रसाद उपाध्याय, ज्ञान प्रभा पाण्डेय, डाॅ0 सुशील राय, डाॅ0 सी0पी0 गुप्ता सहित विभाग के अनेक शिक्षक,विद्यार्थी और कर्मचारी उपस्थित थे । 

.................................................

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap