Tranding
Wed, 10 Jun 2026 08:39 AM
अपराध / Jun 09, 2026

ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बरतिया, उत्तर प्रदेश।

बेतिया नरकटियागंज रेल खंड पर कुमारबाग स्टेशन के पास सुबह एक अज्ञात युवक का वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से की मौत हो गई। यह घटना बंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट मेंआने से हुई है। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब10:00 बजे कुमारबाग स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पिलर संख्या 212/12 से 214/12 के बीच हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और शव कोअपने कब्जे में लेकरआवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। रेलवे थाना के पोस्ट कमांडेंट,शशि भूषण सिंह ने संवाददाता को बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। रेलवे थाना के पुलिस नेआसपास के थाना क्षेत्र में एवं स्थानीय लोगों से संपर्क कर पहचान करने का प्रयास कर रही है, पहचान होने के बादआगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap