Tranding
Tue, 14 Apr 2026 08:47 PM
अपराध / Mar 28, 2023

भाड़े पर ई रिक्शा लेकर फरार दो अपराधी पर प्राथमिकी हुई दर्ज।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक वार्ड नंबर 12 के निवासी,रीना देवी ने संवाददाता को बताया कि उनके पास दो ई रिक्शा किराए पर लेकर रिक्शा चालक फरार हो गया है,जिस पर इन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर थानाअध्यक्ष राजीव कुमार ने संवाददाता को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस नामजद लोगों के बारे में पता लगाने में जुट गई है।रीना देवी ने संवाददाता को बताया कि लालबाबू साहनी उनके यहां से पहले से ई रिक्शा लेकर किराए पर चलाता था,प्रातः 9:00 बजे लालबाबू बिट्टू कुमार को लेकर आया,उसने 10 दिन के लिए टेंपो भाड़ा पर दिलवा दिया,दोनों व्यक्ति टेंपो लेकर चले गए। 10 दिन बाद भी समय पर नहीं आया,लोहिरिया में जाकर पता करने पर मालूम चला कि वहां पर बिट्टू कुमार नाम का कोई आदमी नहीं रहता है। इस तरह की धोखाधड़ी का मामला देखने को मिल रहा है,विशेषकर महिलाओं के साथ,इस तरह की घटना घट रही है,क्योंकि महिला कमजोर दिखती है,खासकर इस तरह के व्यापार में संलग्न महिलाएं पुरुषों के द्वारा ठगे जाते हैं। यह घटना एक जिंदाजावेद मिसाल है। पुलिस को सतर्क होकर इसको पता लगाकर उक्त महिला को उसका ई रिक्शा दिलवाने और अपराधी को पकड़ने में अपनी सतर्कता दिखानी चाहिए।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
138

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap