Tranding
Tue, 21 Apr 2026 03:43 PM

अंतरराष्ट्रीय साप्ताहिक रक्तदान शिविर के तीसरे दिन हुआ 27 यूनिट रक्तदान।

अहद करीम खान 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

समाजहित, लोक- कल्याणार्थ कार्यरत सामाजिक संस्था यूथ युटिल वेलफ़ेयर एसोसिएशन एवं रोट्रैक्ट क्लब गोरखपुर युवा के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय साप्ताहिक रक्तदान शिविर ‘महादान 8.0’ के तहत आज से आगामी 7 दिन 13 मार्च से 19 मार्च 2023 तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में आज तीसरे दिन दिनांक 15 मार्च 2023 दिन बुधवार को सुबह 11:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ समाज सेवी सरदार जसपाल सिंह, रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन अध्यक्ष रो बाल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर रो श्रीमती मंजु अग्रवाल, रोटरी क्लब यूफ़ोरिया अध्यक्ष स्वाति पोद्दार, प्रो जितेंद्र कुमार पांडेय, श्रीमती सोभा राय, गोरखपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक और रोटरी क्लब युगल द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा और सेण्ट एंड्रयूज़ प्रिंसिपल हाउस में रिबन काटकर किया गया। जसपाल सिंह जी ने बताया कि रक्तदान का शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। भारत में हर दो सेकेंड में ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत पड़ती है और हर साल पांच करोड़ यूनिट खून की आवश्यकता है। लोगों को बढ़चढ़ कर रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। रो बल कृष्ण अग्रवाल का कहना है कि जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने में गजब की सुखद अनुभूति का एहसास होता है। इस दौरान लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। रक्तदान करने के लिए हर कोई अपनी बारी का इंतजार करते नजर आया। सेंट एंड्रयूज़ एनएनएस के सप्त दिवसीय कैम्प में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जितेंद्र पांडेय ने अपना पहला रक्तदान किया और बताया कि किसी ज़रूरतमंद के लिए रक्तदान करके बहुत ही सुखद अनुभूति का एहसास हो रहा है।और आगे भी स्वैक्षिक रक्तदान करता रहूँगा। राजीव तिवारी बताया कि सरकारी मानकों के अनुसार 18-65 आयु वर्ग का कोई स्वस्थ व्यक्ति, जिसका वजन 45 किलो तक या उससे अधिक है, रक्तदान कर सकता है। रक्तदाता को कोई संक्रामक रोग नहीं होना चाहिए।इस दौरान लड़कियों में गजब का उत्साह देखा गया। रक्तदान करने के लिए हर कोई अपनी बारी का इंतजार करते नजर आया। लगभग 40 से ज़्यादे लड़कियों ने रक्तदान के लिए अपना चेकअप करवाया जिसने अंडर वेट, और कम हिमोग्लोबिन के वजह से रक्तदान नहीं कर पायी। शायं 5 बजे तक 27 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। 

इस अवसर पर उपस्थित रहे रत्नेश तिवारी, विरेंद्र त्रिपाठी, सुमन गुप्ता, पारुल यादव, गोविंद जयसवाल, वैभव गुप्ता, महंत शिवराम दस, दीपक, तन्या, रोशनी पाल, विमल सिंह, साकेत, सुशील कुमार, राकेश, अभिषेक, किशन कुमार आदि जिनके अभूतपूर्व सहयोग से इस महादान अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap