Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:47 PM
शिक्षा / Mar 13, 2023

इंटर प्रैक्टिकल के अवार्ड ब्लैंक 15 तक मुहैया कराएं।

मंडल ब्यूरो चीफ़ सलमान अहमद 

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। 

यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के अलावा किसी ने भी प्रयोगात्मक परीक्षा का अवार्ड ब्लैंक कम्प्यूटर फर्मों को स्कैनिंग के लिए नहीं भेजा है। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने सोमवार को सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के सचिवों को पत्र जारी कर 15 मार्च तक अवार्ड ब्लैंक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि वर्ष 2023 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा के अवार्ड ब्लैंक संबंधित परीक्षकों से शीघ्रातिशीघ्र संकलित कराकर 15 मार्च तक संबंधित कम्प्यूटर फर्मों को उपलब्ध कराएं। इस क्रम में हाईस्कूल की आंतरिक परीक्षाओं के अंक एवं इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल, एंव शारीरिक शिक्षा के अंक जिन-जिन विद्यालयों की ओर से अभी तक अपलोड नहीं कराए गए हैं, उन्हें भी बोर्ड की वेबसाइट पर 15 मार्च तक अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू कर देगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
89

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap